jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

पति नहीं ये हैवान हैः पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी, पीट-पीटकर मार डाला, वारदात के बाद से हत्यारा पति फरार

मकड़ाई समाचार बैतूल। एमपी के बैतूल से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां हैवान पति ने शराब के नशे में पत्नी की पहले तो जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद वहशी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। हालात खराब होने के बाद महिला को बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। महिला के बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मांमला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

दरअसल पूरा मामला बोरदेही थाना क्षेत्र के खारी बिसखान ग्राम की है। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता शराबी है। आए दिन शराब के नशे में मां के साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी पिता ने मां के साथ जमकर मारपीट की। पिता ने मां को वहशियों की तरह पहले तो पिटाई की। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी।

हालात खराब होने के बाद मां को बैतूल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने हत्यारे पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वारदात के बाद से हत्यारा पति फरार है।