jhankar
ब्रेकिंग
4 मई 2026: मध्यप्रदेश की 1मप्र0 खास खबरें संक्षिप्त में मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ भीषण गर्मी से गहराया जल संकट, मप्र के कई जिलों में भूजल खतरे के निशान से नीचे बिन पानी सब सून, हरदा जिले में भूजल और नल-जल योजना के हाल बेहाल मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी, कई शहरों में पारा 40 के पार हंडिया में अतिक्रमण पर प्रशासन ‘मौन’! हंडिया : हंडिया में दिखी सौहार्द की मिसाल : मुस्लिम समाज ने फलों से तौला विधायक डॉ. दोगने को! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे करोड़पति हुए किसान, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- भाग्योदय का शंखनाद है यह इकोनॉमिक कॉरिडोर भिलट देव परिसर में गंदगी का अंबार, मेला खत्म हुए एक माह बाद भी नहीं हटा कचरा  ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार

पत्नी को मैसेज किया – बच्चों का ध्यान रखना, इसके बाद रेलवे कर्मी ने लगा ली फांसी

बिलासपुर। रेलवे क्षेत्र के एनई कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मी ने सोमवार की सुबह अपनी पत्नी को बच्चों का ध्यान रखने का मैसेज किया। इसके बाद उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। पुलिस मृतक के स्वजन के आने का इंतजार कर रही है। उनकी मौजूदगी में शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तोरवा थाना प्रभारी एसएन पटेल ने बताया कि एनई कॉलोनी में रहने वाले रविंद्र गोच्ची डीआरएम ऑफिस में कार्यालय सहायक थे।

उन्होंने सोमवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना उनके पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। इसमें पता चला कि मृतक की पत्नी बच्चों के साथ बीते कुछ दिनों से मायके में थी। सोमवार की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी को फोन पर बच्चों का ध्यान रखने का मैसेज किया। इसमें उनकी पत्नी को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने जान पहचान वालों को घर जाकर देखने के लिए कहा। इस दौरान उनका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। मृतक के स्वजन के यहां आने पर उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- Install Android App -

रविवार रात पार्टी में हुए थे शामिल

रविवार की रात डीआरएम आलोक सहाय ने पार्टी दी थी। इसमें उनके कार्यालय सहायकर रविंद्र भी शामिल हुए। रात को पार्टी से लौटने के बाद सुबह उन्होंने अपने घर की सफाई की। इसके बाद दरवाजा बंद कर वे घर में ही थे। इसी बीच उनकी पत्नी ने पड़ोसियों को मैसेज के संबंध में जानकारी देकर घर जाने कहा। इस पर पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो उनका शव फांसी पर लटक रहा था।