jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

पत्रकार संघ जिला संयोजक यदुवंशी ने आयुषी का किया स्वागत, पीएससी पास कर शहर का नाम रोशन किया

सिवनी मालवा। पीएससी पास कर शहर आई आयुषी साहू का शिखर पत्रकार संघ के जिला संयोजक के के यदुवंशी सहित नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। कहते हैं बच्चों के पैर पलने में ही दिख जाते हैं इस कहावत को शहर की लड़की ने कर दिखाया है उत्साह का माहौल शहर में रहा पीएससी पास करने के बाद आयुषी का हुआ।

- Install Android App -

शहर में भव्य स्वागत पीएससी में सलेक्ट होने का बाद आयुषी साहू के पहली बार घर आने पर उत्साह का माहौल बन गया। जहाँ शहर का हर व्यक्ति आयुषी को इसकी शुभकामनाएँ देने के लिए पहुँच गया, आयुषी के आने पर ढोल बाजे के साथ पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया। साहू परिवार की बेटी आयुषी साहू का एमपी पीएससी 2019 में चयन हो गया। मंगलवार रात मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2019 का रिजल्ट घोषित किया। जहां वाणिज्य कर निरीक्षक के लिए आयुषी साहू का चयन हुआ। जिसमें आयुषी ने 918.17 अंक प्राप्त किए है।
आयुषी के पिता अशोक साहू वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी जमानी में प्राचार्य है। वहीं मां भारतीय जीवन बीमा निगम में अध्यक्ष क्लब सदस्य हैं। आयुषी के चयन से परिवार व सिवनी मालवा में हर्षोल्लास है। आयुषी के पिता अशोक साहू ने बताया कि वर्तमान में पुत्री दतिया में है, उसकी इस सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। वर्तमान में आयुषी साहू दतिया जिले में सीएम फेलो के पद पर कार्यरत हैं व 90 जन सेवा मित्र की जिला समन्वयक है। आयुषी को दतिया जिले में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं पीएम श्री एक्सीलेंस अवार्ड में कलेक्टर ट्रॉफी भी आयुषी प्राप्त कर चुकी है। यह अवार्ड मध्यप्रदेश में दतिया जिले को मिला था।

मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में आयुषी ने
बताया कि मेरी सफलता में माँ पिताजी का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है और जब भी परेशानी आई, उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया है। सफलता का कोई शार्टकट नही होता है, सफलता का सिर्फ एक ही रास्ता है कड़ी मेहनत। मैंने स्कूल टाइम से ही अपनी पढाई पर ध्यान दिया है,।