विदेश की धरती से तीन गोल्ड मेडल जीतकर अपने वतन लौटा हरदा जिले का गोपाल पाटील, नगर पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
हरदा सोडलपुर -/-थाईलैंड में हुई वर्ल्ड रॉ पावर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 12 देश के खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें भारत से 25 प्रतिनिधि गए थे जिसमें हरदा जिले के सोडलपुर निवासी प्रमोद पाटिल के पुत्र गोपाल पाटील ने कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और तीनों प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
शनिवार शाम को वह गांव पहुंचे जब ग्रामीण ने उनका भव्य स्वागत गुरु कान्हा बाबा समाधि पर किया है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लीलाधर बाके बृजमोहन पाटिल, सत्यनारायण पटेल, ग्राम के रामदास रायखेरे, ललित पाटिल, दिनेश जी मुकाती रामस्वरूप जी चौधरी सहित ग्राम के कई नागरिक इस दौरान उपस्थित थे

