jhankar
ब्रेकिंग
आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां...

CM मोहन यादव ने मंत्री मंडल में मंत्रियों को विभागो का दायित्व सौपा। देखे किस मंत्री को क्या मिला

Bhopal: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को वित्त, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है।

- Install Android App -

इन मंत्रियों को मिले यह विभाग

कुंवर विजय शाह – जनजातीय कार्य
कैलाश विजयवर्गीय – नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
प्रहलाद सिंह पटेल – पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
राकेश सिंह – लोक निर्माण विभाग
करण सिंह वर्मा – राजस्व
उदय प्रताप सिंह – परिवहन और स्कूल शिक्षा
संपतिया उइके – लोक स्वास्थ्य यात्रिकी
तुलसी सिलावट – जल संसाधन
एदल सिंह कंषाना – किसान कल्याण एवं कृषि विकास
निर्मला भूरिया – महिला एवं बाल विकास
गोविंद सिंह राजपूत – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
विश्वास सारंग – खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
नारायण सिंह कुशवाह – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण
नागर सिंह चौहान – वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
प्रद्युम्न सिंह तोमर – ऊर्जा
राकेश शुक्ला – नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
चेतन काश्यप – सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यम
इंदर सिंह परमार – उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा
मंत्रियों को विभाग देने के बाद मुख्यमंत्री आज खंडवा जिले में सिंगाजी पहुंचे। जहा बाबा के दरबार में मत्था ठेका। उसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की
कि 28 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जवाबदारी दी गई है। सभी के काम का विभाजन कर दिया गया है। आने वाले 5 साल सभी डट कर काम करेंगे। और प्रदेश का नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।