jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

पाकिस्तानी मॉडल Nayab Nadeem की घर में घुसकर हत्‍या, गर्दन पर चोट के निशान

पाकिस्तान में मॉडल नायब नदीम की गला दबाकर हत्या की गई है। 29 साल की नायब की शादी नहीं हुई थी और वो घर में अकेले रहती थीं। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट की मानें तो नायब के भाई ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। नायब के भाई मुहम्मद अली ने बताया कि नौ जुलाई को आधी रात के करीब वह बहन के घर गए थे। वहां उन्होंने देखा कि नायब जमीन पर मृत पड़ी हुई हैं। उनकी गर्दन पर चोट के निशान थे। अली ने कहा कि नायब के बाथरूम की खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने आशंका जताई कि हत्यारा बाथरूम के रास्ते से घर के अंदर आया होगा। पुलिस का कहना है कि अली अक्सर बहन का हालचाल जानने उसके घर जाया करते थे। इससे पहले मई में पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश महिला की लाहौर में हत्या कर दी गई थी। इससे पहले 2016 में पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या कर दी थी। हत्या उनके भाई ने की व उसे उम्रकैद की सजा हुई है। लाहौर के डिफेंस बी पुलिस स्टेशन के एसएचओ नैयर निसार ने बताया कि संभवतः मॉडल की गला दबाकर हत्या की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।