jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

पाकिस्तान में आसमान छू रही सोने की कीमत, 10 ग्राम Gold के दाम जानकर रह जाएंगे हैरान

कोरोना संकट के बीच महंगाई आसमान छू रही है, इस बीच भारत में सोने की कीमत काफी बढ़ गई है। 10 ग्राम सोने के दाम 50 हजार के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत तो बेहद खस्ता हो चुकी है। वहां आम लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है, इस बीच सोने के दाम आसमान छूने लगे हैं। पाकिस्तान में अब आम आदमी के लिए सोना खरीदना एक सपने जैसा हो गया है। वहां सोने के दाम अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। यह कीमत एक लाख रुपए प्रति तौला को भी पार कर चुकी है।

पाकिस्तान में सोने की इतनी हुई कीमत

पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक, गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने के दाम 1 लाख 5 हजार 200 रुपए (पाकिस्तानी रुपए) प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं। इसके पूर्व 24 जून को भी सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे, उस वक्त प्रति तौला सोने का भाव 1 लाख 5 हजार 100 रुपए तक पहुंचा था।

इस वजह से महंगा हो रहा सोना

- Install Android App -

दुनियाभर में छाई अनिश्चितता की वजह से सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही कीमतों के चलते भी इसका असर घरेलू बाजार पर नजर आ रहा है। सोने में आ रहे उछाल से पाकिस्तान की जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पाकिस्तान में इस वक्त सोना खरीदना आम आदमी के बूते की बात नहीं रह गई है। सामान्य लोगों के लिए तो रोजमर्रा का खर्चा उठाना भी इस वक्त मुश्किल हो रहा है। पाकिस्तान की स्थिति को लेकर जारी अनिश्चितता के चलते विदेशों से इन्वेस्टमेंट भी नहीं आ रहा है।

भारत में 48 हजार पार पहुंचा सोना

भारत में भी महंगाई तेजी से बढ़ रही है। इसका असर सोने की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, देश में गुरुवार को सोना 396 रुपए प्रति सस्ता हो गया। बुधवार को सोना अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था। इसके पूर्व सोमवार को सोने के हाजिर भाव ने नया रिकॉर्ड कायम किया था। गुरुवार को देशभर के सराफा बाजारों में सोना 48,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बुधवार को इसके दाम 48,982 रुपए थे।