jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

पीएनबी बैंक में मैनेजर पदों पर निकली वैकेंसी

Punjab National Bank Recruitment 2021 : पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में मैनेजर सिक्योरिटी (Manager Security) के 100 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बैंक ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 जनवरी 2021 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी 2021 है। उम्मीदवारों का चयन लेखन कौशल और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। अगर आप आवेदन करने के इच्छुक हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

महत्वपूर्ण तारीखें

– आवेदन फॉर्म और नकद वाउचर डाउनलोड करने की प्रारंभिक तारीख: 27 जनवरी 2021

– आवेदन फॉर्म और नकद वाउचर डाउनलोड करने की अंतिम तारीख: 13 फरवरी 2021

– बैंक में सभी संलग्रकों के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख: 15 फरवरी 2021

आयु सीमा

– न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 साल

शैक्षणिक योग्यता व कार्य अनुभव

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट या एक अधिकारी जिसने कमीशंड अधिकारी के रूप में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना में 6th या 7th पे कमीशन के मैट्रिक्स स्तर 10 पर सेवा दी हो। या राजपत्रित अधिकारी के रूप में पुलिस, अर्ध सैनिक बल, केंद्रीय पुलिस संगठन में सहायक कमांडेंट, पुलिस उप-अधीक्षक के रूप में न्यूनतम पांच साल की सेवा 6th या 7th पे कमीशन के मैट्रिक्स स्तर 10 पर सेवा दी हो।

सैलरी

- Install Android App -

48170-1740/1-49910-1990/10-69810 के अलावा बैंक नियमों के अनुसार अन्य भत्ते।

तैनाती

चयनित उम्मीदवारों को भारत में किसी भी स्थान पर तैनात किया जाएगा।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों को लेखन कौशल का आकलन करने के लिए निबंध/ पत्र परीक्षा देनी होगी। फिर शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 50 रुपए।

अन्य वर्ग के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.pnbindia.in/ पर जाना होगा। वहां से रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करना है। इसके बाद उसे भरकर कैश डिपोजिट वाउचर की कॉपी व अन्य दस्तावेजों की कॉपी पता मुख्य प्रबंधक (भर्ती अनुभाग), एचआरएम प्रभाग पंजाब नेशनल बैंक, कॉर्पोरेट ऑफिस सेक्टर 10, द्वारका, नई दिल्ली- 110075 पर भेजना होगा। अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।