jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

पीएम मोदी ने बढ़ाया रेसलर पूजा का हौसला, पाकिस्तानी पत्रकार बोला- ‘काश हमारे नेता भी ऐसे होते’

CWG 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के खिलाड़ियों से अक्सर बात करते हैं। जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हैं। वहीं हारने वालों का हौसला बढ़ाते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह सिलसिला जारी है। इसको लेकर पाकिस्तानी पत्रकार शिराज हसन पीएम मोदी का फैन हो गए। उन्होंने ट्वीट कर एथलीट्स का हौसला बढ़ाने के लिए मोदी की प्रशंसा की। साथ ही अपने देश के नेताओं पर सवाल खड़ा किया है।

पीएम मोदी ने बढ़ाया पूजा का हौसला

- Install Android App -

कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग के मैच में पूजा गहलोत स्वर्ण से चूक गई। उन्हें कांस्य पद से संतोष करना पड़ा। इसको लेकर पूजा काफी हताश हो गई और हारने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अगली बार पूरी कोशिश करूंगी। पूजा के दुखी होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया है। कहा कि पूजा आपका मेडल हमारे लिए खुशी मनाने वाला है, दुख जताने वाला नहीं है। आपकी जीवन यात्रा हमें मोटिवेट करती है। आपको अभी जिंदगी में और भी कामयाबी पानी है।

अपने नेताओं से पूछा सवाल

पाकिस्तानी पत्रकार शिराज हसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बात को कोट करते हुए ट्वीट किया। शिराज ने अपने देश के नेताओं पर सवाल उठाते हुए लिखा कि भारत के लोग इस तरह अपने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाते हैं। पूजा गहलोत को अपने गोल्ड न जीतने का मलाल था, तो खुद पीएम मोदी ने उसका हौसला बढ़ाया। क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति की तरफ से इस तरह का कोई मैसेज दिया गया कभी। क्या हमारे नेता जानते भी हैं कि पाक एथलीट मेडल जीत रहे हैं।