jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

पीपल के कुछ उपायों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करे, शनि की पीड़ा कम होती है

मकडाई एक्स प्रेेस 24 हरदा। भारतीय सनातन संस्कृृति मेें पितरो कोे महत्व दिया हैं देेवस्वरुप मानकर उनका पूजन किया जाता हेैै। पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि करने से उन्हें तृप्ति मिलती है। अभी पितृ पक्ष की समाप्ति में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में पीपल के कुछ उपायों द्वारा पितरों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान हमारे पितृ पीपल के पेड़ में निवास करते हैं। ऐसे में सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत होकर पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। पर इस प्रक्रिया के दौरान ध्यान रखें कि जल की बर्बादी नहीं होनी चाहिए वरना इससे पितृ उस पूजा को स्वीकार नहीं करते।

जलाएं सरसों के तेल का दीपक

प‍ितृ पक्ष के दौरान किसी भी दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही पितरों का स्मरण करते हुए दीपदान करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने परिजनों को सुख.समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

- Install Android App -

ऐसे करें हनुमान चालीसा का पाठ

हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा का विशेष महत्व है। इसका रोजाना पाठ करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में पितृ पक्ष के पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।

सर्वपितृ अमावस्या का उपाय

सर्वपितृ अमावस्या पर पीपल के वृक्ष का पूजन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजन के बाद पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। दीपक में सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर छाया दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस उपाय से शनि की पीड़ा कम हो सकती है।