jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफा, 71 रुपए लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी दिल्‍ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं डीजल के दाम भी 26 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। दिल्‍ली की अगर बात करें तो रविवार को जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.95 रुपए थी वह सोमवार को 71.14 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल भी रविवार के 65.47 रुपए प्रति लीटर के मुकाबले सोमवार को 65.71 रुपए प्रति लीटर के स्‍तर पर पहुंच गया है।

बाकी के महानगरों में ये रहे पेट्रोल-डीजल के भाव
मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 76.77 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। डीजल भी यहां सोमवार को 28 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 68.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 18 और 20 पैसों की बढ़ोतरी हुई और सोमवार को यह 73.23 रुपए और 73.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता और चेन्‍नई में डीजल की कीमतें क्रमश: 67.49 रुपए और 69.41 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल क कीमतें

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 71.14 65.71
मुंबई 76.77 76.77
कोलकता 73.23 67.49
चेन्नई 73.85 69.41

- Install Android App -

क्यों महंगा हो रहा है पेट्रोल-डीज़ल
वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद, प्रमुख तेल कंपनियों ने अपना फायदा देखते हुए ईंधन की कीमतों में वृद्धि की है। ताजा कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे का एक कारण कमजोर निवेश भी है।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट

जालंधर 76.19 65.66
अमृतसर 76.80 66.19
लुधियाना 76.69 66.08
पटियाला 76.59 66.00
हिमाचल प्रदेश 70.10 63.80
हरियाणा 71.89 65.49
चंडीगढ़ 66.27 62.58

वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में भी गिरावट दर्ज की गई है। यही वजह है कि नया साल लगते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। ईंधन की कीमतों में इजाफा इसलिए हुआ है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमतों में तेजी जारी है।