jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

पोखरनी, बमनगांव व पहटकला की चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

मकड़ाई समाचार हरदा। बुधवार को खिरकिया तहसील के ग्राम पोखरनी, बमनगांव व पहटकला में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे और एसडीएम महेश बमन्हा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। ग्राम पहटकला में ग्रामीणों ने पुल पर रैलिंग न होने की शिकायत की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रैलिंग लगवाने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मांग की, जिस पर उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये। विद्यार्थियों ने गांव के स्कूल के खेल मैदान में लगे बिजली के खम्बे को हटवाने की मांग की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को खम्बा हटवाने के निर्देश दिये। ग्राम पहटकला के भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने दो सप्ताह पूर्व जन्मी बालिका केशवी को लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

- Install Android App -

ग्राम पोखरनी में ग्रामीणों ने खेत की ओर जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने तहसीलदार को सीमांकन कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। पोखरनी के ग्रामीणों ने पेयजल योजना की पाईपलाइन बार-बार फुटने की शिकायत की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को लाइन सुधरवाने के निर्देश दिये। पोखरनी के वार्ड क्रमांक 10 व 11 के ग्रामीणों ने नाली निर्माण न होने से सड़क पर किचड़ होने की शिकायत की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने पंचायत सचिव को नाली निर्माण के लिये स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये।