jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

प्रभारी मंत्री का प्रथम नगर आगमन पर नपा परिषद द्वारा पुष्पो की वर्षा कर किया भव्य स्वागत 

मकड़ाई समाचार हरदा। तुलसीराम सिलावट मंत्री जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग एवं प्रभारी मंत्री जिला हरदा का प्रथम नगर आगमन पर हरदा नगर पालिका परिषद द्वारा पुष्पो की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। तुलसी सिलावट मंत्री जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग व प्रभारी मंत्री जिला हरदा द्वारा प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल एवं हरदा भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन उपाध्यक्ष दीपक शर्मा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर जिला प्रभारी देवी सिंह सांखला एवं समस्त पार्षद गण नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिषद हरदा में अमर शहीद ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद दीपसिंह सिंह चौहान शहीद गैलरी का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के सम्मान समारोह कार्यक्रम मैं नगर पालिका परिषद के सदस्यों ने पुष्प हार ,शाल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

- Install Android App -

प्रभारी मंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हरदा नगरपालिका को एग्रो मैनेजमेंट द्वारा भेंट की गई प्लास्टिक बॉटल रिसाइकल मशीन का लोकार्पण किया गया। मेरा परिवार मेरा पेड़ अभियान के अंतर्गत वृक्ष लगाने को प्रेरित करते हुए नगर के मोहम्मद अकबर अंसारी को निशुल्क टी गार्ड एवं पौधे प्रदान कर वृक्ष लगाने को प्रेरित किया। एवं नागरिकों को निशुल्क डस्टबिन वितरित किए गए और घर एवं प्रतिष्ठान से निकलने वाले कचरे अवशिष्ट पर्वत को नगर पालिका द्वारा संधारित कचरा वाहन डालने के लिए लोगों से अपील की।