राजस्थान, भीखेपुर/औरैया। प्रेमिका के चक्कर मे बेटे ने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। दरअसल यह घटना राजस्थान के औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के भीखेपुर में हुई । बेटा इटावा से अपनी प्रेमिका को लेकर आया और घर मे रखने लगा जब पिता ने विरोध किया ओर रखने से मना किया तो नाराज बेटे ने पिता की त्रिशूल से वार कर हत्या कर दी है। घटना सोमवार मंगलवार के रात दो बजे के करीब हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
पुलिस फरार आरोपी पुत्र की तलाश कर रही है। भिखेपुर निवासी अरविंद कुमार (55) की उसके ही पुत्र शिवम ने रात दो बजे के करीब सांग (नुकीली सरिया त्रिशूल) से कई वार किए हैं जिससे उनकी मृत्यु हो गई है इसी बीच चीख-पुकार सुनकर परिजनों की आंख खुल गयी अपने को फंसा हुआ देखकर शिवम मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

