विकलांग पति ने लोन लेकर दिए थे पत्नी की नौकरी के लिए पैसे, एक साल बाद भी न नौकरी मिली न पैसे
नौकरी लगाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी, इलाज के लिए तरस रहा परिवार
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला से 2 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता शोभा ठाकुर पति अभिजित सिंह ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार रावन पीपल निवासी मुकेश रघुवंशी से उनकी जान-पहचान थी। आरोपी ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे 2,20,000 रुपये लिए। जिसमें 50,000 रुपये नकद और 1,70,000 रुपये ऑनलाइन दिए गए थे।
शिकायत में बताया गया कि पैसे लिए हुए एक साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन न तो सरकारी नौकरी लगवाई गई और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। फोन लगाने पर आरोपी फोन नहीं उठाता है और दूसरे नंबर से संपर्क करने पर आज-कल कहकर टाल देता है।
पीड़िता के पति ने बताया कि सरकारी अस्पताल में पार्किंग का काम करते हैं और पैर से विकलांग हू। वहीं उनकी पत्नी को स्पाइन की समस्या है, पैरों से चलने में परेशानी होती है और आंखों से धुंधला दिखाई देता है। इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है।
पीड़िता के मुताबिक यह रकम उनके पति ने बैंक से लोन लेकर दी थी, जिस पर ब्याज भी लग रहा है। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है और मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है।पीड़िता ने थाना प्रभारी से आरोपी से रकम वापस दिलाने की मांग की है।

