jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

प्रेमी संग प्रेमिका ने की कॉल गर्ल की हत्या, खुद को मृत दिखाने के लिए मृतका को पहनाए अपने कपड़े

युवती ने पहले तो कॉल गर्ल की हत्या की फिर उसे अपने कपड़े पहना कर दफना दिया

नोएडा : ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी संग प्रेमिका ने कॉल गर्ल की हत्या कर दी। जिसके बाद हत्या के सुबूत मिटाने के लिए गजब की साजिश भी रच डाली। आरोपी लड़की ने मृत काल गर्ल को अपने कपड़े पहना दिए। जिससे खुद को मृत दिखा सके और कुछ लोगों को फंसा सके।

- Install Android App -

दरअसल, पूरी घटना बिसरख क्षेत्र की है। जहां प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर फ़िल्मी स्टाइल में मर्डर की घटना को अंजाम दिया। प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की ऐसी साजिश रची कि पुलिस भी चकरा गई। युवती ने पहले तो कॉल गर्ल की हत्या की फिर उसे अपने कपड़े पहना कर दफना दिया।

बताया जा रहा है कि युवती ने खुद को मृत दिखाकर कुछ लोगों को फंसाने की साजिश रची। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए तेजाब या खौलता हुआ तेल डाल दिया। जिससे उसका चेहरा जल गया। जिसके बाद आरोपी युवती अपने प्रेमी के साथ पहचान छिपाकर फरार हो गई थी।

वहीं मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी और युवती समेत 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने सीन रीक्रिएशन के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।