jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

बड़ी खबर एमपी: कई सालों बाद व्यापारियों ने दिखाया दम, सरकार को झुकाया, हड़ताल खत्म, कल से मंडी चालू

इंदौर हरदा: पूरे मध्यप्रदेश में पिछले 20 दिनों से अनाज व्यापारियों की चल रही हड़ताल आज समाप्त हुई। बुधवार को इन्दौर रेसीडेंसी में अनाज दलहन तिलहन महासंघ प्रदेश अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, इन्दौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मनोज जी काला एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान से भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश जी विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय के सानिध्य में मुलाकात की। जिसमें *मुख्यमंत्री जी द्वारा मण्डी टैक्स 1% करने एवं निराश्रित शुल्क को यथावत 0.20% रखने की घोषणा की। साथ ही मण्डी गोदामों के लीज प्रकरणों को सन् 2005 के नियमों के अनुसार सुलझाने पर सहमति प्रदान की।* प्रदेश अध्यक्ष गोपाल दास अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद आभार व्यक्त किया और सभी अनाज व्यापारियों को भी एकता का परिचय देने और 20 दिनों से चली आ रही हड़ताल में समर्थन करने वाले व्यापारियो अन्य संगठनों का भी आभार व्यक्त किया। श्री अग्रवाल ने कहा की हड़ताल तत्काल समाप्त की जाकर कल दिनांक 21 सितंबर 2023 (गुरुवार) से संयोगितागंज अनाज मण्डी का व्यापार पूर्ववत व्यवस्था में प्रारंभ होगा। इसके साथ ही अन्य सभी जिलों में भी मंडी में अनाज खरीदी शुरू हो जायेगी।