jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

बाथरूम में नहा रही महिला को छुपकर देखने वाले आरोपी को 1 साल की जेल

डैनी उतपुरे

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार बैतूल। बाथरूम में नहाने के दौरान एक महिला को ताक-झांक करके देखने का प्रयास करने वाले आरोपी को न्यायालय ने एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने आरोपी पप्पू उर्फ अख्तर पिता हामिद हुसैन उम्र 48 साल निवासी सारणी को धारा 354 सी के तहत दोषी पाते हुए 1 साल के सश्रम कारावास और 1 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।

मीडिया सेल प्रभारी सौरभ सिंह ठाकुर ने बताया कि 29 जनवरी 2017 को पीड़ित महिला ने सारनी थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर जब वह बाथरूम में नहा रही थी, उसी समय पप्पू उर्फ अख्तर बाथरूम के झरोखे से झांककर देख रहा था। पीड़िता ने अपने पति को जो ड्यूटी पर गए थे पूरी घटना की जानकारी दी और महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। प्रकरण न्यायालय में चल रहा था। प्रकरण में शासन की ओर से सौरभ सिंह ठाकुर और यशपाल सिंह यादव सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने पैरवी की।