jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

बालाघाट के ग्राम कंदला के जंगल में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन नक्सली मारे गए

मकड़ाई समाचार बालाघाट। अति नक्सल प्रभावित लांजी क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खांडापाडी के ग्राम कंदला के जंगल में बालाघाट पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और आईजी संजय सिंह के जंगल में ही मौजूद होने के कारण इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए तीनों नक्सलियों की उम्र 35 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच है और उनमे से एक नक्सली पर ईनाम भी रखा गया था। मुठभेड़ की यह घटना बहेला थाना क्षेत्र की है। इन जंगल के इलाकों में नक्सलियों की आवाजाही लंबे समय से बनी हुई है और पुलिस की इस पर नजर बनी हुई है। इसके पहले भी इन इलाकों में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ होती रही है।

- Install Android App -

एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के नाम आए सामने 15 लाख का इनामी डिवीज़न कमांडर नागेश, 8 लाख का इनामी एरिया कमांडर मनोज, 8 लाख की ईनामी एरिया कमांडर महिला नक्सली रामे इस मुठभेड़ में मारी गई।