jhankar
ब्रेकिंग
नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना

बीएचआरसी ग्रुप ने आयोजित की पत्रकार वार्ता, रखे सुझाव

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। बीएचआरसी ग्रुप सिवनी मालवा द्वारा शनिवार को  पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता दोपहर 2 बजे से शुरू हुई  बैठक में उपस्थित  सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों, चिकित्सकों ने अपना परिचय दिया। हॉस्पिटल के रूप में एक अभूतपूर्व सौगात देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।पत्रकार वार्ता को बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ विशाल सिंह बघेल ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। डॉ बघेल मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग के विशेषज्ञ हैं। आपके नेतृत्व व निर्देशन में सिवनी मालवा में बीएचआरसी पॉलीक्लिनिक एवं सोनोग्राफी सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सोनोग्राफी, एक्स-रे, रक्त से संबंधित सभी प्रकार की जांच, मेडिकल सेवा के अलावा मस्तिष्क रोग, ह्रदय रोग, हड्डी रोग, महिला रोग, मनोरोग, पेट रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित रुप से अपनी सेवा देते हैं। डॉक्टर बघेल ने अपने चिकित्सकीय एवं सेवा क्षेत्र के अनुभव को शेयर करते हुए सिवनी मालवा के विकास हेतु आपसी सहयोग एवं सामंजस्य के साथ कार्य करने की बात कही।

- Install Android App -

कार्यक्रम का संचालन कर रहे ईश्वर विश्नोई ने हॉस्पिटल में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देते हुए रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पत्रकार साथियों ने अपनी बात रखते हुए स्वास्थ्य एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य प्रमुख मुद्दों पर सवाल जवाब किए। डॉक्टर नवोदित राठौर ने सिवनी मालवा के हॉस्पिटल शुरू करने की परिकल्पना, आवश्यकता एवं यात्रा को विस्तार से बताया। डॉक्टर पूनम सिंह राजपूत ने अंत में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।