jhankar
ब्रेकिंग
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे हरदा: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक ने भी गंवाई जान किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां

बेड़िया में 11.45 करोड़ की लागत से बनेगा आईटीआई कॉलेज, राजस्व विभाग ने जमीन का किया सीमांकन

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। एनटीपीसी सेल्दा द्वारा बेड़िया में दाभड़ रोड़ पर सिलटपूरा हनुमान मंदिर के समीप प्रस्तावित आईटीआई कॉलेज का बुधवार को राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन किया गया। पटवारी नरेन्द्र सोनी ने बताया कि तहसीलदार शिवराम कनासे, राजस्व निरीक्षक रोशनी जाधव व पीआईयू एसडीओ आरती पटेल की उपस्थिति में खसरा नम्बर 488/1 शासकीय जमीन की 5 एकड़ जमीन का सीमांकन किया गया। जिसका निर्माण हेतु निर्माण एजेंसी पीआईयू पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जाएगा। पीआईयू एसडीओ आरती पटेल ने बताया कि बेड़िया में आटीआई कॉलेज बनेगा। वर्तमान में नवीन व्यवसाय हेतु 6 ट्रेड का मुख्य भवन, 30 सीटर बालक छात्रवास व 30 सीटर बालिका छात्रवास, 7 आवास ग्रह बनेगा। जो कुल 11 करोड़ 45 लाख 25 हजार रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी पीआईयू बनाएगा। ये राशि एनटीपीसी खरगोन सेल्दा की ओर से संचालक कौशल विकास मप्र को सितंबर 2021 को उपलब्ध कराया गया है। आईटीआई कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।