jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

बैंकिंग : एसबीआई ने एफडी की ब्याज दरें 0.50% तक घटाईं, अब आपके निवेश कम मिलेगा रिटर्न

भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती के बाद स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में कटौती की है। इसके पहले एसबीआई ने इससे पहले 10 मार्च को भी ब्याज दरों में कटौती की थी। शुक्रवार को ही रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती की।  फिक्स्ड डिपॉजिट पर SBI की नई दरें 28 मार्च से लागू हो गई हैं।

नई ब्याज दरें

समय ब्याज दर (प्रतिशत में) सीनियर सिटीजन
7 दिन से लेकर 45 दिन 3.50 4.00
46 दिन से लेकर 179 दिन 4.50 5.00
180 दिन से 210 दिन 5.00 5.50
211 दिन से 1 साल से कम 5.00 5.50
1 साल से 2 साल से कम अवधि 5.70 6.20
2 साल से 3 साल से कम अवधि 5.70 6.20
3 साल से 5 साल से कम अवधि 5.70 6.20
5 साल से 10 साल 5.70 620

शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती की। रेपो रेट 5.15 फीसदी से घटकर 4.40 फीसदी हो गई है। इससे सभी तरह के कर्ज सस्ते होंगे। इसके बाद ही एसबीआई ने एफडी की ब्याज दर में कटौती का एलान किया।

रेपो रेट क्या है?
जब हमें पैसे की जरूरत होती है तो हम बैंक से कर्ज लेते हैं। इसके बदले बैंक ब्याज लेता है। इसी तरह बैंक को भी अपनी जरूरत के लिए काफी रकम की जरूरत पड़ती है। इसके लिए बैंक भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लेते हैं। बैंक इस लोन पर रिजर्व बैंक को जिस दर ब्याज चुकाते हैं, उसे रेपो रेट कहते हैं।

- Install Android App -