jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

बैतूल–खंडवा मार्ग पर सरिया से लदा ट्रक पलटा, दो की मौत, चार घायल

मकड़ाई समाचार बैतूल। बैतूल–खंडवा–आशापुर मार्ग के लेड़दा घाट में लोहे के सरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को रायपुर से खरगोन लोहे के सरिया लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक एमएच एए 9337 अनियंत्रित होकर घाट में पलट गया। इससे चालक रियाज पिता सियाज और सादिक पिता आबिद खान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सादिक की पत्नी आमरीन सहित बच्चे कादिर, रिजवान और आबदा को चोट आई हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि सादिक की बैतूल में ससुराल है। यहां से उसने पत्नी और बच्चों को ट्रक में बिठाया और घर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रक में दबे एक मृतक का शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

- Install Android App -

दुर्घटनाएं रोकने डेढ़ करोड़ रुपये से होगा सुधार
बैतूल-खंडवा-आशापुर मार्ग पर पाट और मोहदा के बीच दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक लेडदा घाट पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यहां पर सुधार कार्य करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। अब यहां पर सुधार कार्य करने के लिए राशि स्वीकृत की गई है। सांसद दुर्गादास उइके ने बताया की घाट के सुधार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिसका संधारण संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।