jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

बैतूल – युवक के पैर के नीचे आया सांप, एक घंटे तक मुंह पकड़े रहा ; बोला- डर रहा था कि छोड़ा तो काट लेगा

डैनी उतपुरे ब्यूरो मकड़ाई समाचार बैतूल :– सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में सांप अगर किसी के पैर पर लिपट जाए तो क्या होगा। ऐसा ही मामला बैतूल जिले के मुलताई के परमंडल इलाके में सामने आया है। यहां एक युवक के पैर पर चार फीट का सांप पड़ गया। सांप उसके पैर से लिपट गया। युवक ने सांप का मुंह तुरंत पकड़ लिया और कुछ देर बैठा रहा। किसी तरह से लेकर उसे खड़ा हुआ, लेकिन फेंक नहीं पाया। वह डर रहा था कि अगर सांप हाथ से छूटा तो काट लेगा। इस तरह एक घंटा बीत गया। दबे होने की वजह से सांप भी बेहोश हो गया। बाद में मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने उससे सांप को छुड़ाया तब जाकर जान में जान आई। बचने के बाद युवक ने कहा- वह मुझे डंसता इसके पहले मैंने उसकी गर्दन दबोच ली।
महाराष्ट्र के एनिकोणी नरखेड़ से सोनू बनखेड़े बैतूल के परमंडल गांव में अपने ससुराल आया था। घर के बाहर बने बाथरूम में जाने के लिए वह आगे बढ़ा तो उसका पैर सांप पर पड़ गया। सांप युवक के पैर में लिपट गया, जैसे ही सोनू की नजर सांप पर पड़ी उसके पसीने छूट गए। डरे सोनू ने खुद की जान बचाने सांप को पकड़ना चाहा। सांप उसे डसता इसके पहले ही उसने उसका मुंह पकड़ लिया।
बाद में पहुंचे सर्प मित्र ने सांप को जंगल में छोड़ा।
बाद में पहुंचे सर्प मित्र ने सांप को जंगल में छोड़ा।
डर लगा, लेकिन छोड़ता तो वह मुझे काट लेता
सोनू ने बताया कि हिम्मत कर उसने सांप को पकड़ लिया, लेकिन उससे खुद को छुड़ाना मुश्किल हो रहा था। उसे लग रहा था कि यदि उसने उसे छोड़ा तो वह पलटवार कर सकता है। इस पर उसने सांप को पकड़कर उठा लिया। सांप की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन सोनू को छुड़ाने कोई आगे नहीं आ रहा था।
इस पर सोनू के ससुर सुदामा हारोडे ने 7 किमी दूर रहने वाले सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को कॉल कर मदद मांगी। करीब एक घंटे तक सोनू सांप को पकड़कर घूमता रहा। मौके पर पहुंचे श्रीकांत ने उसे छुड़ाया। काफी देर तक गर्दन दबी रहने से सांप बेहोश हो चुका था। उसे सामान्य करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। श्रीकांत ने बताया कि सांप जहरीला नहीं था।