ब्रेकिंग न्यूज मुलताई : कलयुगी माँ ने सुनसान जगह जीवित नवजात शिशु को फेका, रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने देखा, पत्रकारो ने भिजवाया अस्पताल
डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल :- मुलताई के अमरावती मार्ग पर एरिकेशन कॉलोनी से मासोद पंप की ओर जाने वाले मार्ग पर एक ढाबे के समीप सुनसान इलाके में रात 9 बजे के लगभग एक बच्चे के रोने की आवाज गूंज रही थी। जिसे सुनकर आसपास के रहवासी उस स्थान पर पहुंचे,
और नगर के पत्रकारो को सूचित किया। जिस पर तत्काल पत्रकारगण घटना स्थल पर पहुंचे और बच्चे को शासकीय अस्पताल मुलताई पहुंचाया।
घटना के संबंध में ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अवैध संबंधों के चलते जन्मे उक्त बालक को किसी ने लावारिश हालत में छोड़ दिया। लेकिन जाको राके साईया मार सके ना कोई तर्ज पर ईश्वर ने उक्त बच्चे की जानवरों एवं जानलेवा मौसम से रक्षा की, और पत्रकारों के माध्यम से उसे अस्पताल भिजवाया गया। खबर आग की खबर की तरह नगर में फैल गई है। और घटना को लेकर तरह-तरह की जनचर्चा व्याप्त है।

