jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

भाजपा शासित प्रदेश में टूटा मंदिर ,सूरत नपा ने भक्तो की आस्था पर चोट करते बाबा रामापीर के वर्षो पुराने मंदिर को तोड़ा

मकड़ाई समाचार गुजरात। मुख्य नगरपालिका के अमले ने लोगो के विरोध के बावजूद सालो पूराने रामदेव मंदिर को ध्वस्त किया। कार्यवाही के लिए नपा अमले के साथ में भारी पुलिस बल भी मौजूद था।देश में इस घटना का खासा विरोध हो रहा है। बाबा रामदेव पीर को आज भी देश में ग्रामीणों अंचलो के लोग बहुत श्रद्धा से मानते हैं। सूरत नगरपालिका ने अपनी तानशाही प्रवृत्ति के चलते लोगो के विरोध के बावजूद मंदिर को ध्वस्त किया है। जानकारी के अनुसार सूरत के कापोद्रा में बाबा रामदेव रामापीर का एक पुराना मंदिर था। नपा अधिकारी कर्मचारी की टीम ने मंदिर को अवैध बताकर बुधवार को उसके डिमोलेशन के लिए पहुंची।इस दौरान नपा अमले को स्थानीय लोगो ने आक्रोश जताते हुए घेर लिया।मंदिर को तोड़ने की कार्यवाही करने का विरोध किया।वहीं मंदिर तोडने के दौरान नपा अमले के साथ लोगो बहस धक्कामुक्की तक हुई।इस मंदिर के आस पास वाल्मिकी समाज के लोग है उन्ही के द्वारा यहां पर पूजन पाठ किया जाता रहा है। मंदिर तोड़े जाने की कार्यवाही के दौरान कई पीढियो से इसे मंदिर की सेवा करने वाले पुजारी मधुभाई मावजी गरनियां उक्त घटना से दुखी होकर रोते बिलखते रहे मगर नपा अमला अपनी मनमानी करते हुए भक्तो की आस्था पर चोट करते हुए वर्षो पुराने इस मंदिर को तोड़ दिया। मौजूद पुलिस ने कार्यवाही में बाधा बन रहे लोगो को गिरफतार किया और बाद में छोड़ दिया गया।