jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

भाजपा सरकार दूध के दाम बढ़ाकर बच्चो से दूध पीने का अधिकार भी छीनकर उन्हे कुपोषण की ओर धकेल रही है – केलू उपाध्याय

मकड़ाई समाचार नर्मदापुरम/(इटारसी)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के चलते सरकारी नियंत्रण वाली सांची दूध डेयरी से मिलने वाले दूध के दाम 4/- प्रति लीटर बढ़ा कर बच्चों और आम जनता से दूध पीने का अधिकार भी छीन रही है। कुपोषण में नंबर 1 बन चुके मध्यप्रदेश में दूध के दाम बढ़ाए जाने से बच्चों महिलाओं और आम जनता की पहुंच से अब दूध भी दूर हो जाएगा। प्रदेश भाजपा सरकार दूध के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस समय सभी जरूरी वस्तुओं में महंगाई की मार से बुरी तरह पीड़ित है। सरकार एक तरफ शराब के दामों को कम करने की तरफ चिंतित है। वही दूसरी तरफ सरकार की नाक के नीचे सोमवार 21 मार्च से दूध के दामों में एकदम से 4 रु प्रति लीटर की बढ़ोतरी करना सरकार की नैतिकता और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कुपोषण के शिकार प्रदेश में दूध के दामों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेते हुए बच्चों महिलाओं और आम जनता को राहत दिलाए।