jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

भाभी काे किया कमरे में बंद, पति ने पत्नी के साथ ये क्या किया

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। घाटीगांव थाना क्षेत्र की हद में स्थित पंचमपुरा गांव में आधी रात काे महिला भूता बंजारा का शव बिस्तर पर मिला है। मृतिका का पति हरिवल्लभ बंजारा पत्नी का शव छोड़कर भाग गया। संदेही घर से भागते समय मृतिका की भाभी को कमरे में बंद कर गया। आशंका जताई जा रही है कि भूता की गला दबाकर हत्या की गई है। गले पर दबाने के निशान भी नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मृतिका के शरीर पर काेई चोट नजर नहीं आ रही है। जिन हालातों में शव मिला है, उससे आशंका है कि पति भूता की हत्या कर भाग गया है। पुलिस मृतिका के मौत का कारण पता लगाने के लिए शव का डाक्टरी परीक्षण करा रही है।

- Install Android App -

पंचमपुरा गांव में निवास करने वाले अनिल बंजारा ने बताया कि वह जयपुर में बेलदारी करता था। उसकी बहन-बहनोई भूता व हरिवल्लभ बंजारा भी जयपुर में मजदूरी करते थे। बहनोई शराब के नशे का आदी है। नशे की हालत में बहन की मारपीट करने के साथ झगड़ा करता था। लगभग 20 दिन पहले हरिवल्लभ ने जयुपर में साइड पर शराब पीकर काफी हंगामा किया। ठेकेदार ने उसके बाद मजदूरी देने से इंकार कर दिया। उसने झगड़े से तंग आकर बहन को उसकी भाभी के पास पंचमपुरा(घाटीगांव) भेज दिया। उसके बाद हरिवल्लभ ने 15 दिन जयपुर में मजदूरी की और ठेकेदार से पैसा लेकर वह ग्वालियर आ गया। दो दिन से वह यहां बहन के साथ मारपीट करने के साथ झगड़ा कर रहा था। बहनोई के झगड़ा करने की सूचना पर वह रात को ही जयुपर से घर लौटा। चूकि गांव हाइवे से 15 किलोमीटर अंदर है। इसलिए उसने पत्नी को फाेन करके किसी को गांव से भेजने के लिए कहा था। जिससे वह घर पहुंच सके।

पत्नी ने बताया बाहर से दरवाजा किसी ने बंद कर दियाः पत्नी ने अनिल काे बताया कि बाहर से किसी ने दरवाजा बंद कर दिया है। पत्नी के आवाज में लगाने पर चचेरा भाई अजय आ गया। उसने पत्नी के कमरे का दरवाजा खोला। पत्नी बहन के कमरे में गई, बहनोई गायब था। बहन भूता का शव विस्तर में पड़ा था। उसकी गर्दन पर निशान नजर आ रहे थे। मृतिका के स्वजनों ने भूता की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस महिला की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए संदेही पति की तलाश कर रही है। घाटीगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।