jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

भारतीय अरबपति को 73 रुपये में बेचनी पड़ी अरबों की कंपनी

मकड़ाई समाचार अबु धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय मूल के अरबपति बीआर शेट्टी को अपनी कंपनी फिनाब्लर पीएलसी (Finbler plc) को अपना कारोबार इजरायल-यूएई कंसोर्टियम को केवल एक डॉलर (73.55) में बेचना पड़ रहा है। शेट्टी की कंपनियों पर अरबों डॉलर का कर्ज है। साथ ही उनकी कंपनी के खिलाफ फर्जीवाड़े की जांच भी की जा रही है। यही कारण है कि फिनाब्लर का कारोबार मात्र 73 रुपये में बिक रहा है। पिछले साल शेट्टी की कंपनियों के शेयरों पर स्टॉक एक्सचेंजों में कारोबार करने को लेकर रोक लग गई थी। कंपनियों की साख समाप्त हो जाने से कोई भी उनमें निवेश करने को तैयार नहीं था।

- Install Android App -

इस स्थिति में दो देशों के बीच बने कंसोर्टियम ने इस कंपनी को लेने का निर्णय लिया है। पिछले साल दिसंबर के महीने में फिनाब्लर के कारोबार की की मार्केट वैल्यू दो अरब डॉलर (करीब 147.21 अरब रुपये) थी। वहीं कंपनी पर करीब एक अरब डॉलर का कर्ज बताया जा रहा था। फिनाब्लर ने ग्लोबल फिनटेक इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग (जीएफआईएच) के साथ एक समझौते की घोषणा की है। फिनाब्लर पीएलसी लिमिटेड अपनी सारी संपत्ति जीएफआईएच को बेच रही है। जीएफआईएच इजरायल के प्रिज्म ग्रुप की सहयोगी कंपनी है। प्रिज्म ग्रुप ने लेन-देन के संबंध में अबू धाबी के रॉयल स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स के साथ एक कंसोर्टियम का गठन किया है। बताया जा रहा है कि यह सौदा संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल की कंपनियों के बीच महत्वपूर्ण वाणिज्यिक लेन-देन को लेकर भी है।