भारतीय जनता पार्टी हंडिया मंडल की बैठक 23 को

मकड़ाई समाचार हंडिया। भाजपा मंडला महामंत्री मुकेश ओझा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हंडिया मंडल की बैठक 23 दिसंबर 2022 को श्री
वसुंधरा सेवा आश्रम में अति आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है,जिसमे हंडिया मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सभी 68 बूथों के अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता सादर आमंत्रित है,इस बैठक में आगामी कार्ययोजना बनाई जाएगी अतः सभी बन्धु अवश्य पधारे।भाजपा हंडिया मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।