jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे

भारत को जल्द मिल सकती है सिंगल डोज कोविड वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन के किया आवेदन

Covid Vaccine Update : देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही भारत को पहली सिंगल डोज कोविड टीका मिला सकता है। अमेरिका की जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने सिंगल डोज वैक्सीन के आपातकाल उपयोग के लिए आवेदन किया है। इस पर केंद्र सरकार जल्द फैसला ले सकती है। विदेशी वैक्सीन के आयात से देश के टीकाकरण अभियान की रफ्तार में तेजी आएगी।

इससे पहले कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि भारत में अपनी सिंगल डोज कोविड वैक्सीन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरकार के साथ इस पर चर्चा चल रही है। जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 5 अगस्त को कंपनी ने अपनी सिंगल डोज वाली वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए आवेदन किया है।

- Install Android App -

जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा, ‘बायोलॉजिकल ई कमारे आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति करने में सहायक होगा।’ कंपनी ने कहा कि सरकार, स्वास्थ्य अधिकारियों और संगठनों की सुविधा के साथ व्यापक सहयोग और पार्टनरशीप के माध्यम से है।

जॉनसन एंड जॉनसन के टीका के इमरजेंसी उपयोग की मंजूरी वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल पर सुरक्षा डेटा पर आधारित है। कहा गया है कि सिंगल शॉट वैक्सीन स्टडी में सामने आया कि बीमारी को रोकने में 85 प्रतिशत असरदार है। वहीं संक्रमित मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने में कमी आई है। साथ ही मृत्यु दर में भी गिरावट देखने को मिली है। सिंगल डोज वैक्सीन का प्रभाव 28 दिनों बाद दिखता है। बता दें कंपनी ने इस वर्ष अप्रैल में वैक्सीन के भारत में ट्रायल के लिए आवेदन किया था। लेकिन तब खून के थक्के बनने के शिकायतों के बाद यूएस में इसका ट्रायल बंद हो गया था।