jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

मंगेतर से मिलनेे पहुुंची महिला , आधा दर्जन लोेगो ने किया सामूहिक दुुष्कर्म

मकड़ाई समाचार झारखंड।लोहरदगा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोहरदगा के कुडु में अपने मंगेतर से मिलने गई एक युवती साथ लगभग आधा दर्जन हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। शनिवार शाम युवती अपने मंगेतर से मिलने के लिए गई थी। तभी आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और युवती के मंगेतर को पीटकर भगा दिया, जिसके बाद युवती के साथ हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद युवती किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर अपने गांव पहुंची और परिवार को आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिवार ने टुडु थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि कुडू थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने मंगेतर से मिलने के लिए गई थी। वह मंगेतर के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी, इसी बीच आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और युवती के मंगेतर के साथ मारपीट करते हुए युवती को पकड़ लिया।दर्जन युवकों की पिटाई के बाद मंगेतर युवती को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद हैवानों ने युवती को खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म बाद युवती को उसी हालत मे छोड़कर सभी युवक वहां से फरार हो गए।  मामले में कुडू थाना प्रभारी सनी कुमार का कहना है कि दुष्कर्म का अंजाम देने वाले किसी की पहचान पीड़िता नहीं बता पा रही है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुआ है। पुलिस मामले जांच शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा