jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मंत्री की बेटी ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, प्रेमी के साथ भागकर की थी शादी

,तमिलनाडुः-तमिलनाडु के एक मंत्री की नवविवाहित बेटी ने एक व्यवसायी के साथ भाग जाने के बाद बेंगलुरु में पुलिस सुरक्षा मांगी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डॉक्टर और हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पीके शेखर बाबू की बेटी जयकल्याणी ने बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत के सामने सुरक्षा की गुहार लगाई।

- Install Android App -

जनकल्याणी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सतीश कुमार से शादी की है और दोनों में छह सालों से प्रेम संबंध था। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके पति को खतरा था इसलिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जयकल्‍याणी ने अपने पिता से ही खुद की जान को खतरा बताया है।

उसका आरोप है कि उसके पिता की ओर से उसे धमकी दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीके शेखर बाबू बेटी के इस रिश्‍ते से खुश नहीं थे। शादी करने में दंपत्ति की मदद करने वालों के अनुसार, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कर्नाटक के जिला मुख्यालय शहर रायचूर के हलस्वामी मठ में शादी कर ली। वहीं मंत्री पीके शेखर बाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी लापता हो गई है और उसे संदेह है कि उसका अपहरण कर लिया गया है।