jhankar
ब्रेकिंग
नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना

मंदिर की दीवार के पास ही नगर परिषद बना रही मूत्रालय शौचालय, निर्माण को रोकने की नागरिकों की थी मांग,, उसके बाद भी प्रशासन करा रहा निर्माण,,, नागरिकों में आक्रोश,,,

के के यदुवंशी, मकड़ाई समाचार, सिवनी मालवा। धार्मिक स्थलों के पास मूत्रालय निर्माण कार्य बंद कराने की मांग को लेकर कुछ दिनों पहले विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने विभाग सह मंत्री शिव राठौर के नेतृत्व में एसडीएम अखिल राठौर को ज्ञापन सौंपा था लेकिन उसके बाद भी लगातार प्रशासन के द्वारा मंदिर के पास मूत्रालय बनाया जा रहा है जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।

- Install Android App -

धार्मिक आस्था रखने वाले मुकेश सीताराम, राधेश्याम, लखनलाल सहित अनेक नागरिकों ने बताया कि गांधी चौक पर जगदीश मंदिर और रामजानकी मंदिर के पास दीवार से लगे मूत्रालय बनाये जाने पर रोक लगना चाहिए। प्रशासन के द्वारा पहले नाले के किनारे बना था जिसे तोड़कर अपनी मनमर्जी से नाले के अंदर बनाया जा रहा है जिससे असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहेगा और गलत कार्यों को अंजाम देगा क्योंकि यह मूत्रालय बहुत अंदर बनाया गया हैै। वहीं विश्व हिंदू कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में जाकर एसडीएम को विगत दिनों लिखित में ज्ञापन सौंपा था मंदिरों के पास ही मूत्रालय निर्माण कराया जा रहा है। मंदिरों के समीप मूत्रालय नही बनने देंगे। नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान जगदीश स्वामी मंदिर एवं श्री रामजानकी मंदिर में प्रातः से रात्रि तक निरन्तर श्रद्धालुओ भक्तो का आना जाना रहता है वही पूजा पाठ धार्मिक कार्यकृम चलते है। दोनों मंदिरों के समीप नगर पालिका परिषद द्वारा मूत्रालय का निर्माण करना निंदनीय है। हिन्दू जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मूत्रालय निर्माण पर अविलम्ब प्रशासन रोक लगाए अन्यथा विश्व हिंदू परिषद जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रोक नही लगाई तो जनता उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई थी उसके बाद में प्रशासन के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जिससे शहर के नागरिकों में आक्रोश नजर आ रहा है।