jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

मध्य प्रदेश में आनलाइन गेम कंपनियों को लाया जाएगा कानून के दायरे में

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में आनलाइन गेम कंपनियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि छतरपुर में आनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ के कारण बच्चे की जान जाने की घटना दुखद है, पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐसे गेम बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए विधि विभाग के अफसरों से राय मशविरा कर रहा हूं। जल्द इन्हें कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई करेंगे। साइबर क्राइम को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस पूरी तरह चौकस है। उसने इस तरह के अपराध में लिप्त कई गिरोहों का खुलासा कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता साइबर क्राइम को ध्वस्त करने की है। इसे अंजाम देने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

- Install Android App -

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 17 नए केस आए हैं, जबकि 13 लोग स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण की दर 0.24 % और रिकवरी रेट 98.60% है। कल कोरोना के 69,322 हजार टेस्ट हुए हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि अभी कुल एक्टिव केस 131 हैं। कांग्रेस में अरुण यादव और उनके पिताजी के साथ जिस तरीके का व्यवहार हुआ उससे ओबीसी के प्रति कांग्रेस की सोच उजागर होती है। वर्षों तक पीसीसी चीफ रहे अरुण यादव को अब लोकसभा उपचुनाव के टिकट के लिए लाइन में लगने को मजबूर किया जा रहा है।