jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

मप्र के इन 12 जिलो में हो सकती है,आफत की बारिश ओले गिरने की संभावना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल । इन जिलो में हो सकती है बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश होगी। इस बात की पूरी संभावना है कि मौसम बहुत खराब हो जाएगा और इसके कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वैज्ञानिकों के इस पूर्वानुमान के बाद मौसम विभाग में अपना अलर्ट बदल दिया।

12 जिलो में हो सकती है,आफत की बारिश
मौसम केंद्र भोपाल से संबंधित विशेषज्ञों के अनुसार दिनांक 10 अप्रैल तक मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों का मौसम खराब रहेगा। इसके बाद भी विश्वास पूर्वक नहीं कहा जा सकता कि सब कुछ सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बुरहानपुर एवं खंडवा में कुछ स्थानों पर बहुत तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में आकाशीय बिजली की चमक दिखाई देगी और कुछ इलाकों में वज्रपात हो सकता है।

- Install Android App -

मध्यप्रदेश में बेमौसम हुई बारिश 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, राजस्थान के आसमान में एक चक्रवात के कारण मध्य प्रदेश के मध्य आसमान से लेकर दक्षिण भारत में तमिलनाडु तक एक विशाल काले नाग की तरह ट्रफ लाइन बन गई है। जिसे समुद्र से पानी मिल रहा है। यह लाइन कर्नाटक राज्य के अलावा महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा के आसमान से होकर गुजर रही है। समुद्र से पानी मिलने के कारण तमिलनाडु से

भोपाल में शनिवार  दोपहर 3 बजे अचानक तेज आंधी चली और बारिश हुई। भोपाल के शिवाजी नगर इलाके में ओले गिरे।  इंदौर में शाम को आंधी-बारिश हुई।  गुना और विदिशा में तेज आंधी और बारिश हुई। रीवा और रायसेन में बादल छाए रहे।सबसे ज्यादा बारिश सिवनी, बैतूल, खंडवा, मलाजखंड, उज्जैन, रतलाम, भोपाल, छिंदवाड़ा और गुना में हुई।