jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

महाशिवरात्रि पर आयोजित होगा कवि सम्मेलन

मकड़ाई समाचार टिमरनी। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर परिषद द्वारा गौरव दिवस मनाया जाएगा। एवं इसी अवसर पर नगर के प्राचीन शंकर मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के ख्यातनाम कवि कविता पाठ करेंगे। कार्यक्रम में बतौर अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल, क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके, क्षेत्रीय विधायक संजय शाह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा मौजूद रहेंगे।

- Install Android App -

आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम ओजस्वी कवि देव कृष्ण व्यास देवास हास्य के अद्भुत कवि एवं मंच संचालक कवि पंडित अशोक नागर देवास हास्य के धुरंधर कवि दीपक दनादन भोपाल हास्य कवि अंतू झक्कास बालाघाट कवयित्री डॉ नम्रता श्रीवास्तव भोपाल कवयित्री डॉक्टर रानू राठौर रूही जबलपुर फिल्मी गीतकार गीतेश्वर बाबू घायल आष्टा ओजस्वी कवि नरेंद्र अटल महेश्वर निमाड़ के सर्वाधिक लोकप्रिय हास्य कवि कृष्णपाल राजपूत भीकनगांव एवं स्थानीय कवि मुकेश शांडिल्य कविता पाठ करेंगे। कार्यक्रम शाम के 8 बजे प्रारंभ होगा। सभी जनता जनार्दन से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।