jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

महिला दिवस पर मर्डर शराब पीने पत्नी से 20 रुपये मांगे नहीं देने पर पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर कर दी हत्या, आरोपी पति  गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार बैतूल/दामजीपुरा में महिला के सम्मान के दिन महिला दिवस पर ही मंगलवार सुबह मोहदा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगली में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पति ने सिर्फ इसलिए पत्नी को मारा की उसने शराब पीने के लिए। 20 रुपए नहीं दिए। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दामजीपुरा चौकी प्रभारी केन्डिया धुर्वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पिंटू उर्फ मनीराम पिता चम्पालाल वट्टी निवासी देसली जो कि अपनी ससुराल में जोगली ही रहता था। मंगलवार सुबह 5 से 6 बजे के आसपास उसका अपनी पत्नी सुमित्रा मर्सकोले (22) से पैसों को लेकर विवाद हो गया। पिंटू अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए 20 रुपए मांग रहा था। पत्नी ने पैसे नहीं दिए। इस बात

- Install Android App -

6 वर्ष पहले हुआ प्रेम विवाह

आरोपी ने अपनी पत्नी से छह वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। कुछ दिन अपने घर रहने के बाद पिंटू ससुराल में ही घर जवाई बनकर रहने लगा था। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। पिंटू का तीन वर्ष का एक बेटा भी है। ग्रामीणों ने बताया आरोपी का पिता भी 5 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी को मारकर जेल में सजा काट रहा है।

को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पिंटू ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी जंगल के रास्ते महाराष्ट्र भाग रहा था। पुलिस ने उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।