jhankar
ब्रेकिंग
सरकारी नौकरी के नाम पर 2 लाख 20 हजार की ठगी, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मां बगलामुखी की प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र,दर्शन करने पहुँच रहे भक्त

ग्राम रहटगांव के रहने वाले भक्तमाली प्रेमसाई जी महाराज जिनके पास मां भगवती बगलामुखी की अद्भुत चमत्कारी प्रतिमा है मां भगवती बगलामुखी जहां पर सभी लोग अपनी अर्जी लगाने आते हैं केवल एक नारियल पर नाडे को लपेट के लोग अपनी मनोकामना भगवती के चरणों में रखते हैं और मां भगवती उनकी मनोकामना को पूरी करती है कई भक्तों की झोली मां भगवती बगलामुखी के द्वारा भरी गई है। लगातार माँ भगवती के चर्चे क्षेत्र में हो रहे हैं ।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार से चर्चा में महाराज जी ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से मैं होशंगाबाद शांति कुंज कॉलोनी में निवास करते हैं यहां पर उन्होंने बगलामुखी साधना पीठ एवं परामर्श केंद्र की स्थापना की है। यहां पर गुरुदेव ने बताया कि एक भगवती की अष्टधातु की प्रतिमा उन्हें प्राप्त हुई थी जिस का रहस्य गुप्त है लेकिन यह प्रतिमा लोगों को फूल फेंक कर एवं माला को गिरा कर आशीर्वाद देती है। यह समय-समय पर सच्चे भक्तों के लिए होता है लेकिन वहीं दूसरी और आस्था का विषय यह है कि मां भगवती के श्री चरणों में जो भी भक्त नारियल में 7 बार नाडा लपेट कर भगवती को संकल्पित होकर समर्पित करता है तो मां भगवती बगलामुखी शीघ्र ही उसकी मनोकामना को पूरी करती है यह प्रतिमा चलित है और गुरु जी के साथ ही सभी जगह प्रस्थान कर ती है कई भक्तों ने बाजे गाजे के साथ भगवती को अपने क्षेत्र में बुलाया है। एवं मां भगवती का जागरण कर उनकी कृपा प्राप्त करि है अतः आप सभी भगवती के दर्शन हेतु अवश्य जावे ग्यारस के 2 दिन तक प्रतिमा ग्राम रहटगांव में निवासरत है तत्पश्चात होशंगाबाद बगलामुखी साधना पीठ एवं परामर्श केंद्र शांति कुंज कॉलोनी आईटीआई होशंगाबाद में निवासरत रहेगी।