jhankar
ब्रेकिंग
हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की सरकार को चेतावनी, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्...

माहेश्वरी समाज में आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार खिरकिया। महाराष्ट्र के नांदेड़ में माहेश्वरी समाज के युवा व्यवसायी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या को लेकर माहेश्वरी समाज ने आक्रोश जताया है।नर्मदापुरम -हरदा माहेश्वरी जिला सभा और युवा संगठन के सयुंक्त आह्वान पर खिरकिया में माहेश्वरी समाज ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के भामाशाह व समाजसेवी संजय बियाणी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या के विरोध और हत्या के सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर एसडीएम महेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

कौन थे संजय बियाणी

नर्मदापुरम हरदा जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष गिरिराज माहेश्वरी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने माहेश्वरी समाज के भामाशाह जो हमेशा सामाजिक, धार्मिक व जनसहयोग के कार्यकर्मों में हमेशा अग्रणी रहते थे। जिन्होंने हाल ही में नांदेड़ में 76 परिवारों को स्वयं के खर्च पर मकान बना के दिया ऐसा सेवाभाव रखने वाले बिल्डर व सफल व्यवसायी संजय बियाणी की उनकी कार से उतरते ही गोली मारकर नृशंस हत्या कर गई है।

- Install Android App -

जिसके विरोध में गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर समाज के लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नर्मदापुरम हरदा जिला युवा संगठन और खिरकिया माहेश्वरी समाज के द्वारा कड़ा विरोध प्रकट कर हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की अपील की है।

ज्ञापन सौंपते समय माहेश्वरी समाज खिरकिया अध्यक्ष मुरलीधर मालू, भरत हेड़ा, कमल मंत्री, लखनलाल हेड़ा, नीलेश तापड़िया, पंकज घुप्पड़, शरद तोषनीवाल, अशोक मंत्री, मोहनदास दरगड, श्याम सुंदर मूंदड़ा, दीपक टावरी, विजय सोमानी, आशुतोष कोठारी, पंकज सोनी, नीरज तोषनीवाल, आनंद दरगड, प्रतीक सिंगी, सौरभ हेड़ा, प्रियेश राठी, पुलकित बलदुआ, यश काबरा, अनमोल मूंदड़ा, नयन तोषनीवाल, श्याम तापडिया, विवेक मूंदड़ा, आयुष तापड़िया सहित अन्य सामाजिक बंधु मौजूद रहे।