jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

मुरैना में बड़ा रेल हादसा टला, शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया ऊंट, 2 घंटे थमी रही ट्रेन

मुरैना रेलवे स्टेशन से करीब 10 किमी दूर का हादसा। ट्रेन हुई लेट।

मकड़ाई समाचार मुरैना। शनिवार सुबह दिल्ली से हबीबगंज जा रही शताब्दी एक्सप्रेस मुरैना से 10 किमी दूर हेतमपुर स्टेशन के पास हादसे का शिकार होने से बच गई। शताब्दी के इंजन सामने अचानक ऊंट आ गया। इंजन की टक्कर से ऊंट कट गया और इंजन में फंस गया। इसके बाद ट्रेन को रोक लिया गया। बताया जाता है कि ट्रेन के इंजन को बदला जा रहा है। इस वजह से शताब्दी एक्सप्रेस को चलने में देरी हुई है।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार सुबह हेतमपुर स्टेशन के पास से करीब पौने नो बजे शताब्दी एकसप्रेस गुजर रही थी। तभी स्टेशन के पास ही ट्रेक पर एक ऊंट आ गया। हालांकि शताब्दी एक्सप्रेस के पायलट ने ट्रेन को नियंत्रित किया और होर्न बजाकर ऊंट काे हटाने का प्रयास किया। लेकिन ऊंट ट्रेक से नहीं हटा। ऐसे में ट्रेन का इंजन ऊंट से टकरा गया। इंजन की चपेट में आने से ऊंट ट्रेक पर गिर गया और कट गया। ऊंट के अवशेष शताब्दी के इंजन में फंस गए। जिससे इंजन खराब हो गया। जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा। हाांकि इस दौरान रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ऊंट के शव को इंजन के अंदर से निकालना शुरू कर दिया। लेकिन बताया जाता है कि इंजन में भी तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से ग्वालियर से नया इंजन हेतमपुर भेजा गया है। जिससे शताब्दी को आगे लेजाया जा सके।

बड़ा हादसा टला: शताब्दी से ऊंट के टकराने से बड़ी घटना हो सकती थी। लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से घटा को टाल दिया गया। अन्यथा मौके पर कुछ भी हो सकता था। यहां बता दें कि हेतमपुर का यह वही क्षेत्र हैं जहां पर पहले भी राजधानी सहित अन्य दो ट्रेनों में आग लग चुकी है।

यात्री हुए परेशान: दुर्घटना के बाद ट्रेन के रुक जाने व इंजन खराब होने से ट्रेन करीब एक घंटे तक हेतमपुर स्टेशन के पास ही खड़ी रही। ऐसे में यात्रियाें को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शताब्दी के मैन ट्रेक पर खड़े होने से पीछे से आने वाली अन्य ट्रेन भी लेट हो गईं।