मकड़ाई समाचार उप्र.। उप्र की सियासत के अहम किरदार समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगडने से उन्हे 22 अगस्त से उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा था। वहीं रविवार हालत गंभीर होने पर उन्हे गुरुग्राम वेंदांता हास्पिटल में भर्ती किया गया हैं जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस दौरान परिजन मित्र उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे है। अखिलेश भी पिता के हालात देखकर बहुत दुखी है अस्पताल ने जानकारी देते बताया कि नेताजी को जीवनरक्षक दवाई दी जा रही है एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम उनकी देखभाल में लगी है।
नेताजी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक एवं अन्य राजनीतिक दल के लोग उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नेताजी के हाल जाने और उनकी हिम्मत बंधाई,तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव ,राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव,हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट््टर सहित अनेक राजनेता उन्हे देखने अस्पताल पहुंच रहे है। वही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा नेताजी के लिए पूजा पाठ किया जा रहा है।

