jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

अवैध हथियार विक्रेताओ से पुलिस ने कार्यवाही में जब्त किए 40 कट्टे पिस्टल और सैंकड़ो कारतूस

मकड़ाई समाचार इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध हथियार सप्लाई के मामलें शुक्रवार को दो लोगो को गिरफ्तार किया। बड़वानी निवासी बिल्लौर सिंह भाटिया और उसका बेटा गुरुदास सिंह है। जो अवैध रुप से हथियारों की सप्लाई करते है। इनके पास से 40  कट्टे पिस्टल और करीब 450 कारतूस जब्त किए है। पुलिस इनसे खरीददारों की जानकारी निकलवा रही हैं कि ये लोग कहां कहां माल सप्लाई करते थे। इन्होने रतलाम के पप्पू और अतुल का नाम बताया है।दोनो आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी है। ये लोेग मंुबई तक अपना माल बेचते थे। मप्र में रतलाम,मंदसौर,नीमच आदि के आसपास लोगो में अपना सामान खपाते थे। सटोरिये पप्पूू ,अतुल बाफना ने भी इनसे हथियार खरीदे है।इन्होने बताया कि अपने हथियार गुजरात,महाराष्ट,राजस्थान,,दिल्ली और हरियाणा तक बेचने जाते थे। यह लोग देेशी स्टेनगन भी बना लेते हैं अभी हाल ही में इन्होने मुंबई में स्टेनगन बेची यह बात कबूली है।ये लोग कार में विशेष स्थान बनाकर पिस्टल गन कारतूस छुपा देते है। पुलिस इनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य लोगो को पकड़ने में जुटी है।