मकड़ाई समाचार भोपाल। वाहन चेकिंग अभियान में सख्ती की जा रही है। शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे साथ किसी दुर्घटना में वाहन चालक सुरक्षित रहे इसके लिए यातायात नियमों का पालन पुलिस करा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। इसलिए समझदारी इसी में है कि दोपहिया वाहन चालक अपना हेलमेट,लायसेंस,वाहन का बीमा आदि संबंधित कागजात साथ लेकर चले एवं कार चालको को सीट बेल्ट और वाहन से संबंधित कागजात भी पास में रखें पुलिस की कार्यवाही किसी भी चौक चौराहे पर हो सकती है।
हाईकोर्ट का आदेश का हो रहा पालन
यातायात पुलिस हाईकोेर्ट एवं पुुलिस मुख्यालय के सख्त आदेश कि शहरों में हेलमेट,सीट बैल्ट ओर वाहन संबंधित कागजात लायसेंस बीमा आदि वाहन चालको के पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ये भी निर्देश है कि हेलमेंट कमजोर न उचित गुणवत्ता और गाईडलाईन का पालन करते हो। अभी पुलिस लोगो समझाईश दे रही आगे फिर सख्त कार्यवाही की जानी है।

