HARDA NEWS: जिले में नल जल योजना के हाल बेहाल, दम तोड़ती योजना ,नोटो के बंडल में मदमस्त भ्रस्ट अधिकारी नेता जनप्रतिनिधि
सुल्तानपुर बस स्टेंड पर पीने के पानी के लिये परेशान मोहल्ले की महिलाएं
मकड़ाई समाचार हरदा कुकरावद। मध्यप्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज घर घर लोगो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिये प्रयासरत है। गरीब वर्ग के हर व्यक्ति के घर तक पानी पहुचाने के लिये करोड़ो का बजट लगाकर नल जल योजना शुरू की। और पीएचई विभाग पूरे जिले में नल जल योजना के तहत घर घर पानी पहुचाने का काम कर रहा है। इस योजना को सफल बनाने सरकार प्रत्येक जिले में करोड़ो रुपया खर्च कर रही है। लेकिन हरदा जिले में यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। निर्माण कार्यो में अनियमितता भ्रस्टाचार जमकर हुआ है। पीएचई के जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे घटिया सामग्री पानी की टँकी तो पाइप खरीदी हुई। जिसकी गुणवत्ता क्वॉलिटी पर किसी ने कोई ध्यान नही दिया। गॉव के अंदर नल जल योजना के जो पाइप लगाए गए उसकी भी कोई जांच नही हुई। सीमेंट की टँकी बन रही है। उसकी गुणवत्ता पर भी किसी ने भी ध्यान नही दिया। जिला कलेक्टर इस योजना में चल रहे निर्माण कार्यों की सही जाँच करें तो सच्चाई सामने आ सकती है। इस योजना के नाम पर पीएचई के जिम्मेदार अधिकारी व इंजीनियर की मिलीभगत से इस योजना का बंटाधार आगामी कुछ समय बाद ही आपको देखने को मिल जाएगा। सूत्रों की माने तो सबसे ज्यादा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत पीएचई विभाग की लंबित है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस विभाग के जिम्मेदार कितनी ईमानदारी से अपना काम कर रहे है। इतना ही नही जिले में कही गॉवो में काम चल रहा है। लेकिन अधिकतर जगह न तो निर्माण स्थान पर कोई बोर्ड लगा है नही ही कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां रहता है। मिस्त्री व मजदूरों के सहारे हर एक जगह काम चल रहा है। या फिर यह कहै कि पेटी कांट्रेक्टर चल रहे है। जिससे कमीशन का यह धंधा हर एक अधिकारी तक पहुच रहा है। यह जांच का विषय है जिलाधीक्ष ऋषि गर्ग को इसकी जांच टीम बनाकर जांच करवाना चाहिए। ताकि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ने से बच जाए।
ग्राम सुल्तानपुर में बंद पड़ी योजना
जिला मुख्यालय के करीबी ग्राम ग्राम पंचायत कुकराबद के सुल्तानपुर बस स्टैंड पर मोहल्ले के लोग नल जल योजना के बन्द हो जाने के कारण परेशान है। मोहल्ले की महिलाएं पीने के पानी के लिये इधर उधर भटक रही है। महिलाओं का कहना है कि नल जल योजना पूरी तरह से बंद पड़ी है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नही हुई। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा। ग्राम के सरपंच सचिव व कृषि मंत्री कमल पटेल को भी शिकायत कर चुके।
जिसके बावजूद भी कोई शिकायत का निराकरण नहीं हो पाया है।
इनका कहना है।
सुल्तानपुर में नल जल योजना का काम पीएचई विभाग कर रहा है। बिहारी ठेकेदार ने काम किया था वह ठेकेदार एक महीने से भाग गया कार्य अधूरा है। अभी हैंडओवर नही ली गई।
नरेंद्र जाट सचिव ग्राम पंचायत कुकरावद
नर्मदापुरम पीएचई के सब इंजिनीयर मेकेनिकल टीम का काम देख रहै है। वही सही जानकारी दे सकते है।
जे एस ठाकुर
एसडीओ
पीएचई हरदा
निर्माण कार्य पूरा हो गया। ठेकेदार ने तीन महीने का ड्रायल भी किया है। वहा पानी की मोटर बार बार जल जाती है। चार पांच दिनों में समस्या दूर कर देंगे।
संतोष बास्केल सब इजीनियर मेकेनिकल टीम नर्मदापुरम

