jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

मूंग फसल की सिंचाई हेतु किसान नियमानुसार कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें |

हरदा | मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबन्धक श्री अनूप सक्सेना ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली का वैध उपयोग करके विभाग को सहयोग प्रदान करें तथा बिजली की चोरी अथवा अवैध उपयोग से बचें। उन्होने बताया कि वर्तमान मूंग सीजन में एवं आगामी रबी सीजन में भी विशेष जाँच दल गठित कर एवं अन्य जिलों से भी जांच दल बुलवाकर जिले के सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में कनेक्शनों की सघन चेकिंग की जावेगी तथा बिजली की चोरी एवं भारवृद्धि पाये जाने पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135/138 एवं 126 के तहत केस दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उन्होने अनुरोध किया है कि किसान भाई नियमानुसार स्थाई अथवा अस्थाई कनेक्शन प्राप्त करके ही बिजली का उपयोग करें।