jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना सम्बन्धी कार्य के कारण विद्युत प्रदाय बंद रहेगा |

हरदा | महाप्रबन्धक मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा श्री अनूप सक्सेना ने बताया कि 2 अप्रैल को 132 के.व्ही. उपकेन्द्र हरदा में अतिरिक्त 63 एम.व्ही.ए. पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य किया जाना है। इस कारण 132 के.व्ही. उपकेन्द्र हरदा से निकलने वाले 33 के.व्ही. फीडरों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस अवधि में इन 33 के.व्ही. फीडरों से जुड़े सभी 33/11 के.व्ही. सबस्टेशनों से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा। श्री सक्सेना ने बताया कि 2 अप्रैल को हरदा शहर में प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा। इसके अलावा ग्वालनगर, हंडिया, सोनतलाई, कांकरिया, करताना, अबगांव खुर्द, टिमरनी, रहटगांव, छोटी हरदा व व्ही.एक्सएल में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक तथा सोनतलाई, करताना, कांकरिया, हंडिया व अबगांवखुर्द में शाम 4 बजे से 5ः30 बजे तक विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा।