jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

म.प्र. फिर हुआ शर्मसार : धार्मिक नगरी उज्जैन के बाद ओंकारेश्वर में 9 साल की आदिवासी बालिका से बलात्कार, ऑटो ड्राइवर जावेद मंसूरी गिरफ्तार

विक्षिप्त मां के साथ भीख मांगकर जीवन जी रही बालिका का मजबूरी का उठाया फायदा, किया दुष्कर्म –

खंडवा : जिले के ओंकारेश्वर में 9 साल की आदिवासी बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। भीख मांगकर अपनी विक्षिप्त मां के साथ रहने वाली बालिका को बहला फुसलाकर आरोपी अपने साथ ले गया था। बालिका दो दिन से गायब थी। इस मामले में पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

बीते एक सप्ताह पूर्व उज्जैन में मासूम से हुई दरिंदगी के बाद अब खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में 9 साल की आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में मांधाता थाना पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर जावेद मंसूरी को गिरफ्तार भी कर लिया है। ये घटना मांधाता थाना क्षेत्र के इनपुन पुनर्वास की है, जहां 9 साल की मासूम अपनी विक्षिप्त मां के साथ भीख मांगकर जीवन यापन करती है। जानकारी के अनुसार बच्ची आदिवासी है, जिसकी मां विक्षिप्त है और पिता का निधन हो चुका है।

ऑटो ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो और SC-ST एक्ट में मामला दर्ज –

बच्ची पिछले दो दिनों से गुमशुदा थी। जब क्षेत्र के लोगों ने उसे खोजा तो वह रोते हुए मिली। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची से जब पुलिस ने बातचीत की तो उसने खुद के साथ हुई दरिंदगी का दर्द बयां किया। इसके बाद पुलिस ने फौरन बच्ची का बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और घटना को अंजाम देने वाले ऑटो ड्राइवर जावेद मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया। मांधाता पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।