jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

रक्षक बना भक्षक : नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद थाने में SHO ने किया बलात्कार, इंस्पेक्टर समेत 6 आरोपी के खिलाफ FIR

नाबालिग लड़की से पहले गैंगरेप और फिर थाने में बलात्कार करने का मामला सामने आया है। थाने के इंस्पेक्टर पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद से थाना अध्यक्ष फरार है। उसको सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी इंस्पेक्टर समेत 6 पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पहले नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया। इसके बाद थाने में दुष्कर्म किया गया। ललितपुर के पाली थाने के इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है, नाबालिग लड़की का अपहरण कर भोपाल में 4 लड़कों ने रेप किया था, 4 दिन बाद लड़की को ललितपुर छोड़कर लापता हो गए। 27 अप्रैल को लड़की के थाने में बयान हुए थे, आरोप है कि रात को SHO ने पीड़ित लड़की से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है, लड़की की मौसी ही SHO के कमरे में छोड़कर आई थी।

वहीं मामले में एसपी ने कार्रवाई कर जांच करने के आदेश दिए हैं। मामले में अपहरणकर्ताओं, SHO और लड़की की मौसी पर केस दर्ज किया गया है। SP ने थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल फरार थाना अध्यक्ष सहित अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।