jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

रमजान ही नहीं हर दिन खा सकते हैं खजूर, होते हैं चौकाने वाले फायदे

रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है और आप जानते ही होंगे हर साल इस महीने में खजूर की डिमांड सबसे ज्यादा होती है. ऐसे में रोजा खोलने के लिए यह रोजेदारों का पसंदीदा फल है. वैसे तो आप जानते ही होंगे खजूर सालभर बिकती है, लेकिन रमजान में इसकी बिक्री चरम पर होती है. तो आज हम आपको बताते हैं इसके फायदों के बारे में.

खजूर के ये फायदे भी हैं खास – 

1. कहा जाता है खजूर खाने से बॉडी को फौरन एनर्जी मिलती है.

2. जी दरअसल इसको खाने के बाद भूख भी कम लगती है.

3. आप सभी को बता दें कि खजूर में काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है.

4. खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज ज्यादा होते हैं.

- Install Android App -

5. अगर आप खजूर को रेग्लुयर खाते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है.

6. खजूर नर्वस सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होता है.

7. खजूर में आयरन भी होता है जो कई बीमारियों को दूर करता है.

8. जी दरअसल खजूर में भरपूर मात्रा में मैग्‍नीश‍ियम पाया जाता है. कहा जाता है मैग्‍नीश‍ियम में ज्‍वलनरोधी गुण होता है, जो हार्ट की बीमारी (खून का जमना आदि), गठ‍िया और अल्‍जाइमर जैसे रोगों को आपसे दूर रखता है.

9. जी दरअसल मैग्‍नीश‍ियम ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है और खजूर में मौजूद पोटैश‍ियम अध‍िक ब्‍लड प्रेशर को कम करने का काम करता है.

10. खजूर में आयरन होता है और आयरन से भरपूर खजूर मां और होने वाले बच्‍चे दोनों के लिए बेहद उपयोगी है. जी दरअसल खजूर में मौजूद पोषक तत्‍व यूट्रेस यानी कि गर्भाशय की मांसपेश‍ियों को मजबूती देने का काम भी करते हैं. आप सभी को बता दें कि खजूर मां के दूध को भी जरूरी पोषक तत्‍व देता है और साथ ही बच्‍चे की डिलीवरी के बाद होने वाली ब्‍लीडिंग की भरपाई भी करता है.